मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी के परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को 49954 व्यक्तियों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के अनुसार गुरुवार को 5456 किशोरों का टीकाकरण किया गया है।
मुरादाबाद जनपद में गुरुवार को 15 से 17 आयु वर्ष तक के 96483 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा के अनुसार 5454 किशोरों को गुरुवार को टीका लगाया गया है, जिसमें सबसे अधिक 2046 मुरादाबाद नगर के किशोर हैं।
सबसे कम 240 किशोर डिलारी के हैं। गुरुवार को युवाओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। कुल टीकाकरण में आधे से अधिक संख्या में युवा शामिल रहे। दिनभर में 25216 युवाओं ने कोविड से बचने को पहली और दूसरी डोज ली। 45 से 60 आयु वर्ष के 12319 और 60 आयु वर्ष से अधिक के 66 सौ व्यक्तियों ने टीका लगवाया है।