फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में पहली बार टीकाकरण 44 हजार के पार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक साल से जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में पहली बार आंकड़ा 44 हजार के पार पहुंच गया। सोमवार को जिले में सबसे अधिक 44015 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इससे पहले जिले में सर्वाधिक 39 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया था।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासनिक अमला टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने में लगा है। रविवार को टीकाकरण की हुई समीक्षा में एमडीए वीसी ने समय से केंद्रों पर नहीं पहुंचने, टीकाकरण में देरी, अनुपस्थित रहने पर 12 एएनएम और 11 डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। सोमवार को जिले में टीकाकरण के लिए 366 सत्र आयोजित किए गए। जहां केंद्रों पर टीकाकरण के लिए लोगों की कतार देखने को मिली। इस अभियान के एक साल में सोमवार को सबसे अधिक 44015 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई। इसमें पहली और दूसरी डोज के साथ एहतियाती खुराक शामिल हैं। टीकाकरण में सबसे अधिक 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के लोगों की भागीदारी रही।
- सोमवार को जिले में 44015 लोगों को टीकाकरण किया गया। ये अब तक का सबसे अधिक टीकाकरण है। इससे पहले सर्वाधिक 39 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन

किस ग्रुप के आयुवर्ग को कितना लगा टीका
आयुवर्ग------टीकाकरण
17 से 18 वर्ष----6622
18 से 44 वर्ष----23268
45 से 59 वर्ष----9774
60 वर्ष अधिक---4004
हेल्थ वर्कर------228
फ्रंटलाइन वर्कर----119
दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक
मुरादाबाद। रिकॉड तोड़ टीकाकरण में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या सबसे अधिक रही। जिले में सोमवार को 26944 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 16448 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें