फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई 2016 : मुरादाबाद में 174 ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 18 Apr 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में परीक्षी देकर ‌बाहर अाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2016 रविवार पांच केंद्रों पर कराई गई। जिसमें 3800 छात्रों में से 174 ने परीक्षा छोड़ दी। यूपीएसईई 2016 की ओर से राज्य सरकार और प्रदेश के निजी तकनीकी संस्थानों के प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन रविवार को परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए मुरादाबाद में पांच केंद्रों बनाए गए। परीक्षा में लगभग 3800 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। मुरादाबाद में एमआईटी, केआईटीपीएस, एसएसआईएम, केसीएम स्कूल और हिंदू कालेज में प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में विद्यार्थियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन रही।

सबसे अधिक 1258 परीक्षार्थी एमआईटी में पंजीकृत थे। जिसमें दो पालियों में टेस्ट कराया गया। पहली पाली में बीटेक (इंजीनियरिंग) की प्रवेश परीक्षा दस से एक बजे तक और दूसरी पाली में बीआर्क (आर्किटेक्चर) की प्रवेश परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


अन्य चारों केंद्राें पर एक ही पाली में परीक्षा कराई गई। पहली पाली में कुल 161 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 59 छात्र छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें