फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच जानने यूक्रेन जाएंगे अंकुर के पिता

Sun, 17 Apr 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अंकुर का फाइल फोटो
विज्ञापन
यूक्रेन में मारे गए मेडिकल छात्र अंकुर सिंह का परिवार पूरी तरह से टूट गया है। अंकुर की याद में परिजन सुबक रहे हैं। मां बेटे का फोटो देखकर आंसू बहा रही है तो भाई और बहन मां को संभालते -संभालते खुद रो पड़ते हैं। गौतम नगर में शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



अंकुर के पिता ने बताया कि तीजे की रस्म के बाद वह अफसरों से मुलाकात करेंगे और उनकी सलाह पर केस दर्ज कराएंगे। सच जानने के लिए वह यूक्रेन भी जाएंगे। सिविल लाइंस के गौतम नगर निवासी बिशन सिंह का सबसे छोटा बेटा अंकुर सिंह यूक्रेन में एमबीबीएस एमडी का संयुक्त कोर्स कर रहा था।


तीन माह बाद उसे डिग्री मिलने वाली थी। लेकिन रविवार की तड़के करीब चार बजे कैंपस के रूम में सोते समय अंकुर सिंह और मुजफ्फरनगर निवासी उसके साथी प्रणय शांडिल्य व आगरा निवासी इंद्रजीत पर लेडी किलर और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें अंकुर और प्रणय की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कागजी कार्यवाही के बाद शुक्रवार सुबह प्लेन द्वारा छात्रों के शव दिल्ली आए थे। यहां से एंबुलेंस द्वारा अंकुर का शव शुक्रवार दोपहर उसके घर लाया गया। शनिवार को भी दिनभर गौतम नगर में अंकुर की मौत की चर्चा होती रही। परिवार ही कालोनी के सभी लोगों को अंकुर की मौत का दुख है।

मां-बाप और भाई-बहन का पूरा दिन रोते ही बीता। पिता ने बताया कि तीजे की रस्म के बाद वह अफसरों से बात करेंगे। अपनी बात को भारत सरकार तक पहुंचाकर बेटे का सामान वापस दिलाने की गुहार लगाएंगे। उन्होंने बताया कि वह सलाह लेकर यहां भी केस दर्ज कराएंगे।

इसके अलावा वह सच जानने के लिए यूक्रेन भी जाएंगे। अभी वह अपनी पत्नी और परिवार को संभालने में लगे हैं। बेटे की मौत की बात करते हुए बिशन सिंह की आंखों से आंसू छलक आए। आंसू पोछते हुए बोले बेटे को डॉक्टर बनाने का जो सपना देखा था अधूरा रह गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें