फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि के मेले में तेजी से ट्रक निकालने को लेकर हंगामा और मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गिदौड़ा गांव स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के मेले में तेजी से ट्रक निकालने को लेकर भीड़ ने ट्रक चालक और उसमें सवार लोगों की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने भीड़ से छुड़वाकर पीड़ितों को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को गिदौड़ा गांव में स्थित शिवमंदिर पर महाशिवरात्रि का मेला लगा हुआ था। शाम करीब साढ़े पांच बजे डिडौली थानाक्षेत्र के चौधरपुर गांव निवासी फिरासत हुसैन ट्रक तेजी से निकाल कर भीड़ वाले इलाके में ले गया था। इसके बाद भीड़ ने फिरासत हुसैन को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। भीड़ ने फिरासत हुसैन को मारपीट के बाद छोड़ दिया। फिरासत हुसैन का आरोप है कि भीड़ ने औरंगाबाद गांव के पास से उसके ट्रक के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद नबी हुसैन, साजिद और एहसान को मेले में ले आए और उनकी पिटाई कर दी। मारपीट में फिरासत, नबी हुसैन, साजिद और एहसान घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले में चार नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें