फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा देवी एक्सप्रेस के एसी कोच किए गए अपग्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल मंडल के देहरादून से कोटा तक चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस (12402/1) के एसी कोचों में यात्री सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है। यह कार्य रेल मंडल के कैरिज एंड वैगन विभाग की देहरादून शाखा ने किया है। ट्रेन के सभी प्रथम एसी कोचों में आकर्षक विनाइल रैपिंग और फर्श में मैट बिछाए गए हैं। गलियारों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, खिड़कियों पर रोलर ब्लाइंड, सीनरी, एयर फ्रेशनर और डिजिटल घड़ी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले, ट्रेन के केवल एक एसी कोच को अपग्रेड किया गया था। यात्रियों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद ट्रेन के सभी प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोचों को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा अन्य कोचों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव पैनल बोर्ड, डेस्टिनेशन बोर्ड, समय सारणी उपलब्ध कराई गई है। यह कार्य नंदा देवी एक्सप्रेस के दोनों रैकों में किया गया है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि अब मुरादाबाद रेल मंडल की तीन ट्रेनें उत्कृष्ट रैकों के साथ चलाई जा रही हैं। इससे पहले आला हजरत एक्सप्रेस के रैकों को अपग्रेड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें