फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आपका बेटा लड़कियों के साथ होटल में पकड़ा गया, जेल जाने से बचाना चाहते हो तो...पैसे खाते में ट्रांसफर करो

Sun, 12 May 2024 09:36 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

साइबर ठगों ने लोगों को ठगने के लिए बेटा या बेटी के होटल में पकड़े जाने की बात को नया हथियार बनाया है। ठग लोगों को कॉल करके उनके परिचित या रिश्तेदार के किसी अन्य के साथ होटल में पकड़े जाने की बात कह रहे हैं। जेल जाने से बचाने के नाम पर रकम खाते में ट्रांसफर करवा रहे हैं। 
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधी लोगों से रकम ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को शिकार बनाना शुरू कर दिया है, जिनके बेटे, बेटी या भाई बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं। उन्हें कॉल करते हैं कि आपका बेटा, भाई या बेटी, अन्य लड़के और लड़कियों के साथ होटल में पकड़े गए हैं। 

या बताते हैं कि कुछ लड़के और लड़कियां ड्रग्स के साथ पकड़े गए है। इन्हें जेल भेजा जा रहा है। माता-पिता डर जाते हैं। आरोपी फोन पर बात भी करते हैं। बात करने वाला व्यक्ति भी उनका साथी होता है। जिस कारण मां बाप आवाज नहीं पहचान पाते हैं।

झांसे में आकर लोग इनके बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर रहे हैं। एक माह में ऐसे करीब 20 मामले सामने आ चुके हैं। साइबर सेल में इनकी जांच हो रही है। 

विज्ञापन

एमएलसी से भी हुआ साइबर ठगी का प्रयास
अमरोहा निवासी शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो से भी साइबर अपराधी साइबर ठगी का प्रयास कर चुके हैं। मंगलवार सुबह उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि वह दिल्ली सदर बाजार थाने से बोल रहा है। आपका बेटा दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। अगर उसे बचाना चाहते हैं तो रुपये ट्रांसफर कर दें। जबकि उस वक्त शिक्षक विधायक का बेटा उनके पास ही बैठा हुआ था। 

टीचर से साइबर ठगी की कोशिश
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज में तैनात टीचर ने बताया कि उनका बेटा डॉक्टर है। एक दिन उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए टीचर का नाम लेकर बात की। उसने टीचर से बताया कि आपका बेटा एक लड़की के साथ पकड़ा गया है।

आरोपी ने टीचर के बेटे का नाम भी बताया जबकि उस वक्त टीचर के पास ही उनका बैठा हुआ था। टीचर ने ठग को बताया कि उनका बेटा मेरे साथ ही मौजूद है। तब ठग ने कॉल काट दी थी। 

व्यापारी से ट्रांसफर कराए 10 हजार रुपये 
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी का बेटा दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। 28 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह पुलिस इंस्पेक्टर बोल रहा है। आपका बेटा गलत संगत में पड़ गया है।

कुछ लोगों के साथ वह पकड़ा गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा रहा है। अगर उसे जेल जाने से बचाना चाहते हैं तो 40 हजार रुपये भेज दीजिए। व्यापारी ने दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाकी रकम भी भेज रहे थे कि इसी दौरान बेटे की कॉल आ गई। उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

साइबर ठगी से बचने के लिए बरतें ये सावधानी 
  • साइबर अपराधी आपका, आपके बेटे का नाम लेकर बात करें तो घबराएं नहीं, पहले अपने बेटे को कॉल कर कंफर्म कर लें वह कहां है 
  • किसी अंजान नंबर से कॉल आए तो उसके बताए खाते में तुरंत रकम ट्रांसफर न करें, पहले जांच पड़ताल कर लें 
  • कोई व्यक्ति खुद को पुलिस अधिकारी बताएं घबराएं नहीं, ऐसे लोगों की पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन

साइबर अपराधी नए नए तरीके लोगों को ठग रहे हैं। अब वह लोगों के बच्चों को जेल जेल ने की धमकी देकर ठग रहे हैं। कई शिकायत सामने आ चुकी हैं। साइबर सेल में इन मामलों की जांच चल रही हैं। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें