फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्लास रूम में फंदा लगाकर शिक्षक ने की आत्महत्या, शव देख बच्चों की निकली चीख, बीएसए पर उत्पीड़न का आरोप

Tue, 01 Oct 2024 11:40 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला

सार

गजरौला में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बीएसए और सहायक अध्यापकों के उत्पीड़न से परेशान होकर स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने माैके पर पहुंच सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
गजराैला में शिक्षक की माैत के बाद स्कूल में जुटे अभिभावक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसए और सहायक अध्यापक दंपती पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अध्यापक संजीव कुमार ने अपने ही स्कूल में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस को सुल्तानठेर के कंपोजिट विद्यालय से अध्यापक के शव के साथ दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन


संजीव कुमार मूलरूप से बछरायूं थानाक्षेत्र के जमानाबाद गांव के रहने वाले रूमाल सिंह के बेटे थे। वर्तमान में वह अपनी पत्नी गीता देवी और दो बेटों के साथ गजरौला के सैफीनगर में रहते थे। वर्ष 2011 में सहायक अध्यापक के पद से नौकरी शुरू करने वाले संजीव कुमार की तैनाती सुल्तानठेर के कंपोजिट विद्यालय में थी।

इस विद्यालय में संजीव कुमार के अलावा दो शिक्षामित्र एक अनुदेशक समेत 12 शिक्षक तैनात हैं। एक अक्तूबर (आज मंगलवार) से स्कूल की शुरुआत सुबह नौ बजे से होनी थी लेकिन संजीव सुबह सात बजे स्कूल पहुंच गए। इसके बाद वह अपने ही कक्ष में मेज पर खड़े होकर छत के कुंडे में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फंदे पर लटक गए।
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना का पता तब चला जब साढ़े आठ बजे सहायक अध्यापक प्रदीप सिरोही स्कूल पहुंचे। साथी का शव फंदे पर लटका देखकर सहायक अध्यापक प्रदीप सिरोही ने ग्राम प्रधान चंद्रपाल सिंह को बुलाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सीओ श्वेताभ भास्कर और गजरौला इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान पुलिस को संजीव के शव के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला।

जिसमें उन्होंने इसी स्कूल के एक सहायक अध्यापक और उनकी पत्नी तथा बीएसए के रवैये से दुखी होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। शिक्षक दंपती की जांच सीबीआई से कराने की मांग भी की है।

सुसाइड नोट में उसी स्कूल के दो अध्यापक और बीएसए का जिक्र किया है। क्या कारण रहे, जो मुख्याध्यापक को यह कदम उठाना पड़ा। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  निधि गुप्ता वत्स, डीएम अमरोहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें