अवैध वसूली और कब्जा कराने में चकबंदी लेखपाल निलंबित
गुन्नौर तहसील में तैनात लेखपाल कृष्ण गोपाल शर्मा को अवैध वसूली करने और जमीन पर कब्जा कराने के मामले में एसडीएम रमेश बाबू ने निलंबित किया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी को पत्र लिखा है।
गुन्नौर एसडीएम ने बताया कि आठ जुलाई को गांव ईसमपुर डांडा निवासी रजनेश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि लेखपाल ने भूमाफियाओं से सांठ-गांठ कर गांव ईसमपुर सैलाब खाम में स्थित जमीन पर पुलिस टीम को साथ ले जाकर अवैध कब्जा करा दिया है।
वह जमीन उन्होंने क्रय की है। आरोप यह भी लगाया गया था कि लेखपाल ने उनसे 28 हजार रुपये वसूले थे। इसके बाद भी दूसरे पक्ष से मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करा दिया गया। पीड़ित ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो भी दिया।
इसकी जांच नायब तहसीलदार से कराई गई। जो ऑडियो दी गई उसमें भी रुपयों के लेनदेन की बात सामने आई। इसके आधार पर ही लेखपाल को निलंबित किया गया है।