फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईटीएम का सरवर फेल वर्कशाप में खड़ी रही बासठ बसें

Mon, 29 Feb 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीतलनगरी डिपो में ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन) का सरवर रविवार को क्रैस हो गया। इसके चलते बिन ईटीएम डिपो की बसें रूट पर नहीं निकल पाई। पीतलनगरी डिपो की बासठ बसें वर्कशाप में खड़ी रही। सिर्फ छत्तीस बसें ही रूट पर निकल सकी। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं परिवहन निगम को करीब नौ लाख की क्षति हुई।
विज्ञापन



रविवार को अचानक पीतलनगरी डिपो में ईटीएम का सरवर फेल हो गया। इसके बाद ईएटीएम का इन आउट काम करना बंद कर दिया। क्रैस सरवर को ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन कर्मचारी सफल नहीं हो गए। वहीं ड्यूटी करने पहुंचे परिचालक बिना ईटीएम के बसाें को रूट पर नहीं ले जाए पाए।


इसके चलते पीतलनगरी वर्कशाप में बसों का जमावड़ा लग गया। वर्कशाप बसों से भरी रही। यात्रियों को लेकर रूट पर सिर्फ छत्तीस बसें ही निकल पाई। मार्ग पर कम बसों के निकलने से यात्रियाें को खासी परेशानी हुई। दूसरी ओर इसका असर परिवहन निगम की आमदनी पर भी पड़ा। रोडवेज को करीब नौ लाख का घाटा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें