फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सभी को राम-राम... मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, बच्चों मुझे माफ कर देना, दुखद दास्तान लिख युवक ने दे दी जान

Mon, 15 Jul 2024 06:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आदमपुर (अमरोहा)

सार

सोशल मीडियो में आत्महत्या का स्टेटस लगाकर युवक ने जान दे दी। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिखकर दे दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर सुसाइड का स्टेटस लगाकर युवक ने जंगल में जाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक गजरौला की एक फैक्टरी में नौकरी करता था।

विज्ञापन


उसकी ससुराल भी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव में ही है। पिछले कई दिन से पत्नी और बच्चे मायके में ही रह रहे थे। रविवार को गांव में एक शादी का कार्यक्रम था। जिसमें युवक शामिल होने के लिए आया था। देर शाम को युवक ने अपने फेसबुक स्टेटस पर सुसाइड नोट लिखा।

उसमें लिखा कि सभी को राम-राम। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। बच्चों मुझे माफ कर देना। हालात ही कुछ ऐसे हैं। हालांकि मौत का कारण सुसाइड नोट में नहीं लिखा है। सुसाइड नोट देखने के बाद दोस्त और परिजन घबरा गए।
विज्ञापन


उन्होंने युवक की तलाश शुरू की तो युवक का शव जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटक का मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि युवक की मौत के मामले में कोई सूचना थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है। यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें