पांच करोड़ रुपये आएगी लागत
ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण पांच करोड़ रुपये की लागत से होगा। स्टेडियम में 200 मीटर का रनिंग ट्रैक और एक बहुद्देश्यीय हॉल का निर्माण कराया जाएगा। जिससे गांव और आसपास के युवाओं को खेल के लिए सड़कों पर दौड़ नहीं लगानी होगी। स्टेडियम निर्माण होने के बाद वह यहीं खेल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। शासन की ओर से स्टेडियम के लिए पांच कराेड़ रुपये का बजट भी जारी कर चुका है।
इंजीनियरों की टीम ने किया जमीन का मुआयना
शासन के पैक्सफेड को कार्यदायी संस्था नामित करने के बाद शनिवार को संस्था के इंजीनियरों, राजस्व व विभागीय टीम ने गांव पहुंचकर जमीन की पैमाइश भी की। पैमाइश में करीब पौन बीघा जमीन कम निकली। जिस पर टीम ने सीडीओ को इससे अवगत भी कराया। टीम में पैक्सफेड के इंजीनियर आशीष कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार आदि शामिल रहे थे।
मोहम्मद शमी के गांव में स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसके निर्माण के लिए बजट भी विभाग को देने के बाद पैक्सफेड को कार्यदायी संस्था नामित किया है। जमीन को हस्तांतरित कराने के लिए प्रक्रिया तेज कराई जाएगी। वहीं जमीन को पूरा करने के लिए राजस्व विभाग से बात की गई है। - अश्वनी कुमार मिश्रा, सीडीओ