सिक्किम कॉडर के आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल 14 फरवरी को खत्म हो गया था। इसके बाद उनका कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारत सरकार ने शनिवार की शाम फिर छह माह तक अवधि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही प्रदेश के मुख्य सचिव ने कमिश्नर को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन कर पीएम कार्यक्रम में जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सिक्किम कॉडर के आईएएस कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की प्रदेश में प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल 14 फरवरी को समाप्त हो गया था। इस मामले में प्रार्थनापत्र देने पर केंद्र सरकार की नियुक्ति कमेटी ने विचार किया। इसके बाद कमिश्नर का कार्यकाल छह माह बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
कमिश्नर ने बताया कि कमेटी की तरफ से कार्यकाल बढ़ाने का पत्र शनिवार की शाम मिल गया है। पत्र केंद्र सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी देबास्वेता बानिक ने जारी किया है। इधर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कमिश्नर को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन कर प्रधानमंत्री के संभल स्थिति कार्यक्रम को देखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से कागज नहीं मिलने के कारण कमिश्नर संभल नहीं जा रहे थे। अब संभल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए जाएंगे। इसके पहले केंद्र सरकार ने आंजनेय कुमार सिंह का कार्यकाल दो बार बढ़ा चुकी है।