फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up Chunav: पोस्टल बैलेट पकड़े जाने के मामले में तहसीलदार बिलारी को चुनाव ड्यूटी से हटाया, डीएम ने की कार्रवाई

Wed, 09 Mar 2022 09:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

डीएम ने बताया कि बिलारी विधानसभा क्षेत्र में 2300 पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। उसमें से 851 जारी हुए। 1449 पोस्टल बैलेट शेष बचे थे। उसी को एक वाहन से मंडी समिति में बिलारी एआरओ स्ट्रांग रूम में जमा करने लाए थे। इस पर सपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
बैलेट पेपर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडी समिति में पोस्टल बैलेट और मतपेटिका पकड़े जाने के मामले में आरोपों से घिरे बिलारी एआरओ धर्मेंद्र सिंह को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने चुनाव ड्यूटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके द्वारा शेष बचे पोस्टल बैलेट पेपर स्ट्रांग रूप में जमा करने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं ने उनकी गतिविधि संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाए थे। हालांकि कार्रवाई से सपा नेता संतुष्ट हैं। 

विज्ञापन

 
मामले को लेकर डीएम ने बताया कि बिलारी विधानसभा क्षेत्र में 2300 पोस्टल बैलेट भेजे गए थे। उसमें से 851 जारी हुए। 1449 पोस्टल बैलेट शेष बचे थे। उसी को एक वाहन से मंडी समिति में बिलारी एआरओ स्ट्रांग रूम में जमा करने लाए थे। इस पर सपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। मौके पर पहुंच कर अधिकारियों ने सपा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उस बक्से समेत पोस्टल बैलेट सील करवा कर रखवा दिए गए।

उन्होंने कहा कि इनका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं किया जा सकता था। लेकिन तहसीलदार यह कार्य मतगणना समाप्त होने के बाद भी कर सकते थे। उन पर जो आरोप लगे हैं उसके कारण उन्हें निर्वाचन कार्य से हटा दिया गया है। सपा नेताओं के साथ बैठक कर उनसे भी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। वह अब संतुष्ठ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें