भोजपुर। थाना क्षेत्र के भोजपुर फिलिंग स्टेशन के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की दो छोटी बेटयां हैं ।
थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी इरफान अली (25) पुत्र अफसर अली दिल्ली में जींस पेंटों पर स्टीम प्रेस का काम करता था । कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। शनिवार की शाम करीब साढ़े नौ बजे इरफान दिल्ली से आ रहे अपने दोस्त को भोजपुर से लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में भोजपुर फिलिंग स्टेशन के पास तीव्र गति से आ रहे अज्ञात ट्रक ने बाइक को रौंदा दिया। इसमें इरफान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक दुर्घटना कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेेज दिया और शव को कब्जे में लेेकर सील कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। इरफान अली की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शाहनाज, मां इशरत जहां, भाई इमरान अली, मोहम्मद रिजवान, गुफरान अली, मुस्करान का रो-रो कर बुरा हाल था । मृतक की दो छोटी बेटियां अलफिजा व अर्शी बी हैं। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।