फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम कचनाल के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर में रोशनपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सत्यप्रकाश द्वारा भगतपुर पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत के संबंध में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत व्यक्ति की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की आयु लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। अनुमान है कि रेलवे लाइन पार करते समय अथवा रेलवे लाइन के किनारे से गुजरते समय ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें