फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी की दीवार गिरने से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थाना नागफनी क्षेत्र के बंगलागांव पुलिस चौकी की पुरानी दीवार गिरने से रविवार सुबह एक सब्जी विक्रेता चपेट में आकर बुरीतरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन परिवार वाले उसे पहले जिला अस्पताल फिर एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां देर रात सब्जी विक्रेता ने दम तोड़ दिया। घटना के समय मौके पर एकत्र लोगों ने चौकी पुलिस पर जर्जर दीवार की मरम्मत न कराने का आरोप लगाते हुए कुछ देर शोर शराबा भी किया।
विज्ञापन

थाना नागफनी क्षेत्र के तारोंवाली गली निवासी नन्हें (50) पिछले करीब दो दशक से बंगलागांव पुलिस चौकी की चहारदीवारी के निकट फड़ लगाकर सब्जी बेच कर परिवार का पेट पालता था। नन्हें के साले टीकाराम ने बताया कि चौकी की दीवार पिछले कई सालों से जर्जर अवस्था में थी। इसके अलावा दीवार के साथ पाकड़ का एक पुराना पेड़ भी था। इसके चलते दीवार और गिरताऊ हालत में पहुंच गई थी। नन्हें ने बताया कि रविवार सुबह नन्हें अपना वारदाना ठीक कर रहा था कि इसी बीच चौकी पेड़ के कारण कमजोर हो चुकी दीवार भरभरा कर नन्हें के ऊपर गिर गई। जिससे नन्हें गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिवार वालों ने कुछ अन्य लोगों की सहायता से उसे पहले जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार वाले व चौकी पुलिस उसे एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान देर रात नन्हें की मौत हो गई। इंस्पेक्टर नागफनी ने नन्हें की उपचार के दौरान मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें