फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तीन पालियों में होगी स्नातक की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आज से महाविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। मुरादाबाद में विभिन्न केंद्रों पर 45,000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। इसमें पहली पाली का समय सात से 10 बजे, दूसरी पाली का समय 11 से दो बजे, तीसरी पाली का समय तीन से छह बजे का रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर एक वरिष्ठ केंद्र व्यवस्थापक, पांच से छह सह केंद्र व्यवस्थापक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने परीक्षा को लेकर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार बीए, बीकॉम के प्रथम वर्ष के पूर्व छात्रों, बीए, बीएससी, बीकॉम की द्वितीय और तृतीय वर्ष के रेगुलर, प्राइवेट और पूर्व छात्रों की परीक्षाएं 17 जून से 25 अगस्त तक चलेंगी। एमए, एमएससी और एमकॉम के प्रथम, द्वितीय वर्ष केे छात्रों की परीक्षाएं एक से 27 जुलाई तक चलेंगी। वहीं, प्रोफेशनल कोर्सेस की परीक्षा नौ जुलाई से 28 जुलाई तक चलेंगी।
हिंदू कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार रस्तोगी ने बताया कि हिंदू कॉलेज में 17,000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा व्यवस्था समिति ने इस बार बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। नकल को रोकने के लिए इस बार बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है। सभी कैमरों को दुरुस्त करा लिया गया है। इसके साथ जिन कक्षों में परीक्षा होनी है, उन्हें सैनिटाइज किया गया है। इसके साथ ही नियमित तौर पर परीक्षा के दौरान कक्षों का रोजाना सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को जूते-मोजे न पहन कर आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपने साथ पानी की बोतल, सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें