मुरादाबाद। लखनऊ रेल मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद रेलखंड पर दोहरीकरण किया जाएगा। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली जलियांवाला बाग, सद्भावना एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें अलग अलग दिन निरस्त रहेंगी। इसके अलावा (14649-50) जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस चार से 20 जुलाई तक जयनगर-गोरखपुर-बाराबंकी होकर होकर चलेगी।
(13009) हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस 21 जून से चार जुलाई तक वाराणसी-जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली-लखनऊ होकर चलेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने उपलब्ध कराई है। ज्ञात हो कि रेलवे ने पहले इन ट्रेनों को दो जुलाई तक निरस्त रखा था। अब तिथि बढ़ा दी गई है।