फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के तबादले से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के तबादले से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक अल्ट्रासाउंड के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि अस्पताल में रोजाना औसतन 40 से 45 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता है। फिलहाल जरूरतमंद मरीज प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना डेढ़ सौ से अधिक महिलाएं इलाज कराने पहुंचती हैं। डॉक्टर रोजाना 40 से 45 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरपी मिश्रा की तैनाती थी। एक जुलाई को रेडियोलॉजिस्ट का बरेली ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें एसीएमओ बनाया गया है। लेकिन उनकी जगह किसी दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं की गई है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में मंगलवार को महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप हो गई। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिलाओं को अस्पताल से निराश लौटना पड़ा। जिनके लिए अल्ट्रासाउंड जरूरी था, उन महिलाओं ने प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराकर डॉक्टर को अपनी रिपोर्ट दिखाई।
- रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरपी मिश्रा का बरेली ट्रांसफर हो गया है। हालांकि अभी उन्हें रिलिव नहीं किया गया है। अभी हफ्ते भर उन्हें अस्पताल में सेवा देने के लिए कहा गया है। तब तक उम्मीद है कि शासन से किसी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हो जाए। मंगलवार को इनडोर मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया गया। - डॉ. सुनीता पांडे, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें