फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो महिलाओं की मौत, डेंगू के 22 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुखार से दो महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली महिलाएं डिलारी और कुंदरकी की रहने वाली हैं। वहीं 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। इसमें 17 मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं।
विज्ञापन

डिलारी कस्बा निवासी फूलवती (60) पत्नी हरकन सिंह को करीब आठ दिनों से बुखार की शिकायत थी। सेहत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें मुरादाबाद में निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां से मेरठ रेफर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। वहीं कुंदरकी में असगरी बेगम (55) को मंगलवार की रात तेज बुखार हुआ। बुधवार दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। आननफानन उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। दूसरी डेंगू के मरीजों का मिलना जारी है। बुधवार को लैब से आई रिपोर्ट में 22 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। शहर के अलावा ताजपुर, कुंदरकी, अगवानपुर में डेंगू के मरीज मिले।
शहर में यहां मिले डेंगू के मरीज
- नवाबपुरा, रामगंगा विहार, करूला, असालतपुरा, लाइनपार, हरथला।
बुखार के 308 मरीज मिले
मुरादाबाद। जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार की तपिश कम नहीं हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी की ओपीडी में 5320 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जहां स्वास्थ्य परीक्षण में 308 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें