पाकबड़ा। दुकान से चोरी कर ऑटो से भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया। दुकान मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के कैलसा रोड निवासी अशरफ अली की डींगरपुर मार्ग स्थित सिटी अस्पताल के पास पार्ट्स की दुकान है। रविवार दोपहर दो युवक उनके यहां से सामान चोरी कर ऑटो में लाद कर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए दोनों पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोरों के साथ ऑटो व सामान कब्जे में लिया। पुलिस की पूछताछ में चोरों ने अपना नाम सज्जाद व सोनू उर्फ अफसर अली निवासी पुराने थाने के पीछे इस्लाम नगर थाना पाकबड़ा बताया। पुलिस ने दोनों के पास से एक अल्टीनेटर का खोल, एक डीसी मोटर, एक ऐसी मोटर और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया। पुलिस ने पीड़ित अशरफ की तहरीर पर दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।