फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर दो बहनों को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो बहनों को डंडों से पीटा गया। इसमें एक बहन घायल हो गई। बेटियों को बचाने आई मां पर भी आरोपी ने हमला किया। आरोप है कि थाने में इस मामले की शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें महिला ने बताया कि उसके मकान के बराबर में ही देवर का मकान है। महिला ने आरोप लगाया कि देवर का बेटा उसकी नाबालिग बेटियों पर बुरी नजर रखता है। आरोपी ने मकान की दीवार में छेद कर रखा है। 28 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे महिला का पति मजदूरी करने गया था। महिला भी पड़ोस में चली गई थी। इसी दौरान देवर का बेटा घर में घुस गया और उसने छोटी बेटी(14) के साथ छेड़खानी की। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से उसके साथ मारपीट की। बेटी की चीख पुकार सुनकर बड़ी बेटी उसे बचाने आई तो आरोपी ने उसके सिर में डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दी। इसी बीच महिला भी घर आ गई। आरोपी ने मां पर भी डंडे से हमला किया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गया। महिला ने 112 नंबर पर कॉल पुलिस बुला ली। पुलिस मां-बेटी को थाने ले गई, लेकिन थाने पर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बबलू कुमार ने भोजपुर थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें