मुरादाबाद। जिले में चार दिन बाद कोरोना की जीरो की चेन टूट गई। सोमवार को जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले। चार दिन से जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिले थे। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या चौदह हो गई है।
जिले में जुलाई के 12 दिनों 13 पॉजिटिव केस मिले चुके हैं। आठ जुलाई को सर्वाधिक पांच संक्रमित मरीज मिले थे, जबकि इस महीने सात दिन कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला है। वहीं पिछले चार दिनों से कोरोना का स्कोर जीरो था। आठ जुलाई से 11 जुलाई तक सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट निगेटिव रही। लेकिन सोमवार को जीरो की चेन टूट गई। दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या में दो की वृद्धि हो गई। एक्टिव केसों की संख्या 14 हो गई है।