मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान एक बार फिर वैक्सीन की कमी से जूझने लगा है। शासन से जिले में तीन दिन टीकाकरण के लिए वैक्सीन की 11500 डोज मिली है, जबकि ये डोज दो दिन के लिए भी पूरी नहीं है। पिछले दस दिन के टीकाकरण में औसतन हर दिन 8569 लोगों को डोज लगाई गई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण केंद्रों की संख्या में कटौती कर रहा है।
इस महीने आठ दिनों के टीकाकरण दिवसों पर 85693 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इस दौरान सबसे अधिक सात जुलाई को 12453 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया, जबकि एक जुलाई को सबसे कम 4741 लोगों का टीकाकरण हुआ। औसतन 8569 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। वहीं सोमवार को जिले को कोविशील्ड वैक्सीन की 11500 डोज मिली। इनका इस्तेमाल तीन दिन टीकाकरण सत्रों में किया जाना है, जबकि वैक्सीन की ये खुराक दो दिन की भी नहीं है। ऐसे में तीन तक अभियान कैसे चलेगा। ऐसे हालात में केंद्रों की संख्या में कटौती करके ही तीन दिन अभियान चल सकता है। वहीं मंगलवार को केंद्रों पर 7900 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
तीन दिन टीकाकरण के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 11500 डेाज मिली है। जिले में वैक्सीन की खपत को देखते हुए डोज की संख्या कम है। गांवों में विशेष टीकाकरण अभियान बंद है।
- डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
किस तारीख को कितने को मिला टीका
तारीख-----संख्या
12 जुलाई---5983
10 जुलाई---5540
09 जुलाई---12021
08 जुलाई---10388
07 जुलाई---12453
06 जुलाई---11613
05 जुलाई---11100
03 जुलाई---6374
02 जुलाई---5480
01 जुलाई---4741