सूचना पर सीओ कटघर सुदेश गुप्ता, एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से बात की। परिवार वाले शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे, उनको समझाकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस मामले में देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जिस दवा का दोनों ने सेवन किया था। उसकी शीशी को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
‘ नशे के लिए दवा पीने से दो युवकों की मौत की जानकारी मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ताकि दोनों युवकों की मौत की सही वजह का पता चल सके। परिवार वालों ने देर शात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।’- सुदेश गुप्ता, सीओ कटघर
'गर्भवती महिलाओं, हार्ट के मरीजों के लिए है दवा'
मुरादाबाद। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक भी मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस दवा का दोनों युवकों ने सेवन किया है। वह गर्भवती महिलाओं और हार्ट के मरीजों के लिए है। जिससे की उनका ब्लड सर्कु लेशन बना रहे। दिन में तीन बार एक-एक एमएल की डोज होती है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि इस दवा के सेवन से मौत का ये पहला मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।