फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से खरीदकर पी नशीली दवा, दो दोस्तों की मौत

Fri, 23 Aug 2019 04:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
नशीली दवा पीने से युवक की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

नशे की लत ने दो दोस्तों की जान ले ली। मुगलपुरा स्थित हाथी वाला मंदिर के पास स्थित मकान में गुरुवार सुबह दोनों दोस्तों ने नशे के लिए मेडिकल स्टोर से खरीदकर दवा पी थी।  मौके से मिली दवा की शीशी को जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है। जिस मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी वहां से भी पुलिस ने इस दवा की 51 पेटी जब्त की हैं। यहां से दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपियों को छोड़ा, आहत छात्रा ने जान दी

हाथी वाला मंदिर के पास रहने वाला भरत (36) पेंटर का काम करता था। उसका दोस्त पेंटर बबलू उर्फ शरीफ (40) गलशहीद में रहता है। भरत अविवाहित है जबकि बबलू के परिवार में पत्नी मेहनाज बी और चार बच्चे हैं। भरत के भाई शिवा ने बताया कि भरत और बबलू दोनों गुरुवार सुबह नशा करने के लिए इंद्रा चौक से नशीली दवाई (सिरप) और खाने के लिए बिरयानी खरीद कर लाए। घर में बैठकर दोनों ने नशे के लिए दवा का सेवन किया।
विज्ञापन


इस दौरान ही भरत की तबीयत बिगड़ी तो वह घर से बाहर निकला और चौखट पर ही जा गिरा। आस पड़ोस के लोग उसे उठाने के लिए भागे। अंदर से बबलू भी भरत की चप्पल लेकर आया। उसे लगा कि भरत को मिर्गी का दौरा पड़ा है। वह उसे जूता सुंघाने के लिए झुका तो खुद भी उसके ऊपर जा गिरा। दोनों युवक बेसुध हो गए। उनको ई-रिक्शा में पहले एक निजी चिकित्सक और उसके बाद  जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर  दोनों युवकों की मौत की पुष्टि कर दी।

दोनों ही शवों को मोर्चरी भिजवा दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बबलू की पत्नी भी अस्पताल पहुंची। उसका रोकर बुरा हाल था। भरत और बबलू के परिवार वालों ने बताया कि दोनों ही युवक काफी दिनों से नशे के लिए किसी दवा का सेवन कर रहे थे। अक्सर वह इस दवा का सेवन कर पेंट का काम करने के लिए भी जाते थे।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ कटघर सुदेश गुप्ता, एसएचओ मुगलपुरा गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों से बात की। परिवार वाले शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे, उनको समझाकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। इस मामले में देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जिस दवा का दोनों ने सेवन किया था। उसकी शीशी को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। 

‘ नशे के लिए दवा पीने से दो युवकों की मौत की जानकारी मिली है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ताकि दोनों युवकों की मौत की सही वजह का पता चल सके। परिवार वालों ने देर शात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है।’- सुदेश गुप्ता, सीओ कटघर  

'गर्भवती महिलाओं, हार्ट के मरीजों के लिए है दवा'

मुरादाबाद। ड्रग इंस्पेक्टर नरेश मोहन दीपक भी मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस दवा का दोनों युवकों ने सेवन किया है। वह गर्भवती महिलाओं और हार्ट के मरीजों के लिए है। जिससे की उनका ब्लड सर्कु लेशन बना रहे। दिन में तीन बार एक-एक एमएल की डोज होती है।  इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि इस दवा के सेवन से मौत का ये पहला मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें