फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करीब तीन महीनों से डेंगू का डंक झेल रहे जिले के लिए शनिवार राहत भरा रहा। नवंबर माह में दूसरी बार डेंगू के सबसे कम केस मिले। लैब से आई रिपोर्ट में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे पहले तीन नवंबर को जिले में डेंगू का सिर्फ एक केस मिला था।
विज्ञापन

इस साल संक्रमण काल में डेंगू का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। जिले में सितंबर से अब तक डेंगू के 1169 मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक केस मुरादाबाद शहर में पाए गए हैं। इसके अलावा डिलारी के गक्खरपुर में पचास से अधिक केस पाए। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों के बीच शनिवार को जिले में सिर्फ दो लोग डेंगू पीड़ित पाए गए। जो नवंबर माह में दूसरी बार डेंगू के सबसे कम मरीज हैं। मुगलपुरा में सात वर्षीय बच्ची और कटघर में 25 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें