फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस करती रही टालमटोल, दो बची हॉकियां भी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीआईसी चौक पर लगी पीतल की छह हॉकियों के दो दिन पहले चोरी हो जाने के बावजूद पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से कतराती रही। नतीजा यह रहा कि वहां शेष बची दो अन्य हॉकियां भी शुक्रवार रात चोरी हो गईं। मुरादाबाद हॉकी एसोसिएशन के सचिव इकबाल की तहरीर पर मुगलपुरा थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुगलपुरा थाने से चंदकदम की दूरी पर स्थित जीआईसी चौक से चोरी की इस घटना को लेकर शहर के हॉकी प्रेमियों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन

जीआईसी चौक पर शहर निवासी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं मुरादाबाद हॉकी एसोसिएशन के संस्थापक स्व. अतहर खां की स्मृति में पीतल की आठ हॉकियों व उसकी बाल को स्थापित किया गया था। दो दिन पहले थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित जीआईसी चौक से चोर वहां स्थापित आठ पीतल की हॉकियों में से छह हॉकी चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में मुरादाबाद हॉकी एसोसिएशन के सचिव इकबाल खां ने शुक्रवार को थाना पहुंच कर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को तहरीर देते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपियों का पता लगा कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, बल्कि थाना प्रभारी ने यह कहते हुए उन्हें टरका दिया था कि जीआईसी चौक पर काफी दिनों से उन्हें दो हॉकियां ही दिखाई दे रही थीं।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पुलिस से वहां बची दो अन्य हॉकियों के भी चोरी हो जाने की आशंका जताई थी, लेकिन इसे भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह रहा कि शुक्रवार रात वहां बची शेष दोनों हॉकियां भी चोर चुरा ले गए। इस मामले की जानकारी जब सुबह हांकी प्रेमियों को हुई, तो उनमें रोष फैल गया। हॉकी सचिव इकबाल खां ने इसे थाना मुगलपुरा पुलिस की लापरवाही करार दिया। उन्होंने थाना प्रभारी से घटना के प्रति रोष जताते हुए रिपोर्ट लिखे जाने को तहरीर दी। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस की लापरवाही से हॉकियों के चोरी होने की शिकायत लेकर कुछ लोग एसएसपी कार्यालय भी गए थे, लेकिन उनके न मिल पाने पर वह लोग डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर चले गए।
विज्ञापन

हॉकी सचिव की तहरीर मिली है। उसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्ट्या यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुगलपुरा
जीआईसी चौैक पर स्थापित आठ हॉकियों की चोरी पुलिस की लापरवाही की वजह से हुई है। पुलिस अगर दो दिन पहले चोरी गई छह हॉकियों की घटना की शुक्रवार रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर देती, तो यह घटना नहीं होती। पुलिस को शीघ्र ही घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इकबाल खां, सचिव मुरादाबाद हॉकी एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें