फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर दो भाइयों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को दो भाइयों के बीच खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर लाठी-डंडे चले, जिससे दो लोग घायल हो गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चांदखेड़ी गांव निवासी फरमूद का अपने ही भाई महमूद से खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में दोनों में लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान फरमूद व मुस्तफिजुल घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भर्ती कराया गया। वहां से उपचार के बाद घर भेज दिया। फरमूद की तहरीर पर पुलिस ने महमूद व मुस्तफिजुल, महफूज, मुजीब, इनके तीन पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरा पक्ष भी अपनी तहरीर लेकर थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें