फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान दो शिशुओं की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में एक घंटे के अंतराल में प्रसव के दौरान दो शिशुओं की मौत हो गई। दोनों परिवारों के लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि देर रात तक इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन

भोजपुर निवासी समर अली ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी मेहनाज को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार सुबह आशियाना कालोनी स्थित डॉ. अम्ब्रिन शेख के अस्पताल में भर्ती कराया था। मेहनाज का इलाज डॉ. अम्ब्रिन शेख की देखरेख में चल रहा था। बुधवार रात आठ बजे प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। इसके अलावा छजलैट के चंगेरी गांव निवासी इशाक ने अपनी पत्नी शब्बो को सुबह दस बजे अस्पताल में भर्ती कराई थी। रात नौ बजे प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। एक घंटे के अंतराल में ही दो शिशुओं की मौत होने से परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया।
सूचना मिलने पर दोनों परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने दोनों परिवारों को समझाकर शांत कराया। हालांकि देर रात तक इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। डा. अम्ब्रिन शेख का कहना है कि मेहनाज के परिजनों को पहले ही बता दिया गया था कि बच्चे की गर्भ में मृत हो चुकी है। जबकि शब्बो के मामले में प्रसव कराने का प्रयास किया गया था। बच्चे को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें