फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव ने मृतक का करा दिया पुनर्जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। विकास खंड बनियाखेड़ा के गांव मानकपुर नरौली में किसान नेमपाल की मृत्यु 21 फरवरी 2020 को हुई थी। किसान की पत्नी ने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के आवेदन किया था। पंचायत सचिव ने लापरवाही बरतते हुए मृत्यु प्रमाणपत्र के स्थान पर मृत्यु तिथि पर मृतक का जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया। अब जानकारी होने पर सचिव ने मृत्यु प्रमाणपत्र को निरस्त करने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मानकपुर नरौली निवासी अशोकवती पत्नी ने अपने पति नेमपाल की मौत के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। ब्लॉक में आख्या लगाते समय पंचायत सचिव संजय सिंह ने मृत्यु प्रमाणपत्र के स्थान पर 51 वर्षीय नेमपाल का जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया। मामले की जानकारी तब हुई जब मृतक की पत्नी ने संबंधित प्रमाणपत्र बैंक में लगाया। महिला को बैंक कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी। बताया कि यह मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि जन्म प्रमाणपत्र है। प्रमाणपत्र में मृतक की मौत की तिथि को ही जन्म की तिथि दर्शाया गया। महिला ने इस मामले की शिकायत पंचायत सचिव से की है। पंचायत सचिव ने मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दोबारा से आवेदन करने की बात कही है।
विज्ञापन

भूलवश जन्म प्रमाणपत्र जारी हो गया था। अब उसे निरस्त कर दिया गया है। दोबारा मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
संजय सिंह, पंचायत सचिव, मानकपुर नरौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें