फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बीस हजार के इनामी गो तस्कर को टांग में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में अगवानपुर पुल के नीचे मंगलवार सुबह करीब चार बजे बीस हजार के इनामी गो तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी की टांग में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 23 जून को अगवानपुर के मोहल्ला पजाया में मुजम्मिल निवासी मोहल्ला कुरेशियान की लाइसेंसी दुकान पर करीब डेढ़ क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुजम्मिल को मौके से गिरफ्तार किया था, जबकि उसके साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में मोहसिन निवासी मोहल्ला कुरेशियान समेत छह लोगों पर गो हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले भी मोहसिन पर गो हत्या का मुकदमे दर्ज था। एसएसपी ने आरोपी मोहसिन पर 20 हजार का इनाम घोषित कर किया था। आरोपी मोहसिन अपने साथी नासिर के साथ मंगलवार सुबह करीब चार बजे अगवानपुर पुल के नीचे मौजूद था। इसी दौरान वहां गश्त कर रही पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इसी दौरान मोहसिन और नासिर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस कर्मी बाल बाल बचे। पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली मोहसिन के टांग में लगी और वह वहीं गिर गया। जबकि उसका साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि फरार नासिर की तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें