फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमगिरी कालोनी से छात्रा को उठाने की कोशिश

Thu, 28 Apr 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
Kidnapping
विज्ञापन
सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी में बुधवार की रात दस साल की छात्रा को एक युवक ने अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी युवक भागने लगा। तब ही लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हिमगिरी कालोनी निवासी चाय विक्रेता की दस वर्षीय बेटी बुधवार सुबह घर के पास ही खेल रही थी। इसी बीच वहां एक युवक पहुंचा और मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। बुधवार की रात फिर से आरोपी उसी मोहल्ले में पहुुंच गया।

इस बार आरोपी ने छात्रा को उठाने की कोशिश की। छात्रा के चीख पुकार मचाने पर उसकी मां आ गई। इसके बाद आरोपी भागने लगा। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोग भी अपने घर से बाहर निकल आए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम नदीम बताया। वह मझोला के आजाद नगर गुलाब बाग का रहने वाला है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें