फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसा गैस सिलेंडर लदा ट्रक, तीन की मौत, 20 लोग घायल

Thu, 02 Jun 2022 07:34 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद। 

सार

टायर फटने से गैस सिलेंडर लदा ट्रक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रामूवाला गणेश के पास बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे अगला टायर फटने से गैस सिलेंडर लदा ट्रक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। घायलों को ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग कलियर शरीफ से लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा बृहस्पतिवार शाम साढ़े पांच बजे ठाकुरद्वारा मुरादाबाद मार्ग पर रामूवाला गणेश गांव के पास हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग कलियर शरीफ से लौट रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा की ओर जा रहे ट्रक का अचानक अगला टायर फट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गया। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग घायल हो गए और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को ठाकुरद्वारा के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आमना खातून(60) पति स्व सगीर, मोहम्मद आरिफ पुत्र हाजी कल्लू और मोहम्मद रिहान(दो साल) पुत्र नदीम के रूप में हुई है। तीनों अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के श्योनाली गांव निवासी थे। बीस लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें