फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर को श्रद्धांजलि देने को उमड़ा महानगर 

Sat, 28 May 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मेयर
विज्ञापन
 महापौर के आकस्मिक निधन के बाद ने सभी कोे विचलित किया। अंतिम यात्रा में महानगर के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने शोक सभा आयोजित कर महापौर को श्रद्धांजलि दी। जिसमें सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, धार्मिक संस्थाएं, शिक्षक, डाक्टर हर वर्ग ने शोक सभाओं में मौजूदगी दर्ज कराकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 
विज्ञापन


सामाजिक संगठन ने दी श्रद्धांजलि 
अखिल भारतीय ब्राह्मण जागृति विचार मंच की ओर से कांशीराम नगर में हुए शोक सभा में डा. प्रमोद कुमार, भारत भूषण, महेश शर्मा, कौशल द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, शिव सेवक दिल्ली, भारत सेवा समाज, रामगंगा विहार सेवा एवं विकास समिति, स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। यूनाइटेड सैफी वेलफेयर एसोसिएशन, अखिल भारतीय जाट महासभा, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद, अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ी जाति कर्मचारी, अधिकारी संघ ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। भावादस, परशुराम जन्मभूमि संघर्ष समिति, आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुसलमीन, विश्वमानव कल्याण परिषद, प्रेम नगर विकास समिति और प्रांतीय धनगर महासभा, जनहित कल्याण समिति, भारत रक्षा सेना, बंगाली एसोसिएशन, कांशीराम रामलीला कमेटी ने शोक सभा का आयोजन किया। 
विज्ञापन


यस ने जताया शोक 
मुरादाबाद। यंग इंटरप्रेन्योर सोसाइटी (यस) ने भी महापौर वीना अग्रवाल के निधन पर शोक जताया। यस के चेयरमैन नीरज खन्ना ने कहा कि महानगर के विकास में उनका विशेष योगदान रहा है। श्रद्धांजलि देने वालों में विशाल अग्रवाल, राजीव बंसल, उदित अग्रवाल शामिल रहे। 

स्कूलों में शोक सभा 
मुरादाबाद। आरएसडी एकेडमी में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वीना अग्रवाल के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। डा. जी कुमार, डा. विनोद अग्रवाल सहित स्टाफ मौजूद रहा। वीकेएस पब्लिक स्कूल की ओर से प्रधानाचार्या पूनम साहनी और प्रबंधक नीलम सिंघल और अशोक सिंघल ने महापौर की आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बीएम इंटर कालेज खदाना के प्रधानाचार्य करन सिंह अध्यात्म ने श्रद्धांजलि दी। 

राजनीतिज्ञों ने याद किया वीना अग्रवाल का योगदान 
मुरादाबाद। पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह ने महापौर के निधन पर शोक जताया। शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कमल सिंह राव, वीरेंद्र अरोड़ा आदि ने शोक जताया। लोकजनशक्ति के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने शोक सभा आयोजित कर वीना अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी। 

व्यापारी ने प्रकट की संवेदनाएं 
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की शोक सभा बर्तन बाजार में हुई। अजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, संजय सहगल, हरीश भसीन, आशुतोष खन्ना आदि मौजूद रहे। बुध बाजार व्यापार मंडल की ओर से गुरदीश डोडा, ऋषि वासन, योगेश वाजपेयी, विष्णुदत्त कत्याल, सुरेंद्र पाहवा आदि ने श्रद्धांजलि दी। युवा बर्तन व्यापार मंडल की ओर से मनोज कुमार अग्रवाल, नलिन अग्रवाल सहित व्यापारियों ने शोक व्यक्त किया। लघु उद्योग व्यापार मंडल की शोक सभा में सुरेश चंद्र गोस्वामी, प्रदीप गुप्ता, संजय प्रजापति, अमरीश यादव मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल दीपक अग्रवाल, मोहल लाल सैनी, फक्कड़ मुरादाबादी, सूर्य मोहन आदि ने शोक व्यक्त किया। 

महिला संगठनों ने व्यक्त किया दुख  
मुरादाबाद। महिला कल्याण समिति की ओर से मनोरमा गुप्ता, निशा, निम्मी शर्मा, नीरू रस्तोगी, शक्ति ग्रुप की डा. जी. कुमार, निधि गुप्ता, नूपुर गुप्ता, डा. शालू महाजन, डा. सुगंधा अग्रवाल, अल्का विश्नोई आदि ने श्रद्धांजलि दी। भारत नारी मंडल पूनम गुप्ता, सुमित्रा गुप्ता, मुस्कान, शिवि आदि शोक सभा में मौजूद रहीं। महिला कल्याण समिति मनोरमा गुप्ता, निशा चतुर्वेदी, निम्मी, राज अरोड़ा, नीलम शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें