फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार रुपये के विवाद में की गई थी ट्रांसपोर्टर के भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के टीपी नगर में ट्रांसपोर्टर के भाई की हत्या 80 हजार रुपये के विवाद में की गई थी। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी पप्पू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ट्रासंपोर्टर और उसके भाई ने 80 हजार रुपये किसी तीसरे व्यक्ति के लिए उधार लिए थे। जब भी वह अपनी रकम मांगता था तो उसके गाली गलौज और मारपीट की जाती थी। घटना से दो दिन पहले भी सरेराह डंडे से उसकी पिटाई की थी। उसे थप्पड़ भी मारे गए थे। इसी का बदला लेने के लिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि कुंदरकी थानाक्षेत्र के रामपुर मैगन निवासी राज बहादुर की टीपी नगर में न्यू चौधरी नाम से ट्रांसपोर्ट है। तीन जनवरी की रात ट्रांसपोर्ट में ट्रांसपोर्टर के भाई बलराम का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। इस मामले में बलराम के बेटे अमित कुमार ने अमरोहा के रजबपुर थानाक्षेत्र के सरकड़ा खजूरी निवासी पप्पू सिंह, उसके भतीजे कल्लन और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी पप्पू सिंह, उसके भतीजे कल्लन और प्रकाश में आए तीसरे आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल अमरोहा के रजबपुर सकरपुर की मढै़या गांव निवासी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी पप्पू ने बताया कि उसकी बहन की शादी ट्रांसपोर्टर राजबहादुर और उनके भाई बलराम सिंह ने हुसैनपुर गांव में कपिल के साथ कराई थी। कपिल के पिता विजेंद्र को ट्रांसपोर्टर और उनके भाई बलराम ने पप्पू से 80 हजार रुपये उधार दिलाए थे। दोनों ने वादा किया था कि अगर, विजेंद्र रुपये नहीं लौटाएगा तो वह उसे 80 हजार रुपये देंगे, लेकिन दोनों भाई न तो रुपये वापस दिला रहे थे और न ही खुद दे रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जब भी वह अपनी रकम मांगता था तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की जाती थी।
एक जनवरी को भी रुपये मांगे पर उसके साथ मारपीट की थी। सरेराह उसके डंडे से पीटा और थप्पड़ भी मारे थे। तीन जनवरी को वह अपने भतीजे कल्लन और राहुल के साथ ट्रांसपोर्ट में बलराम से बातचीत करने और अपनी रकम लेने गया था। यहां भी बलराम ने उसके साथ साथ गाली गलौज की और धमकी दी। इसके बाद पप्पू और उसके भतीजों ने बलराम को वहीं गिरा लिया और पहले पिटाई की और इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी बलराम सिंह का मोबाइल लूट कर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल बरामद कर लिया है। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां तीनों को जेल भेज दिया गया
विज्ञापन

दो लाख रुपये लूटने से किया इनकार
मुरादाबाद। एएसपी सागर जैन ने बताया कि हत्यारोपियों ने बलराम की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन तीनों आरोपियों ने दो लाख रुपये ट्रासंपोर्ट से लूटने की बात से साफ इनकार कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से बलराम का मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें