फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का सितम: दो घंटे में 27 किमी की दूरी तय कर रहीं ट्रेनें, मुरादाबाद से यात्रा करने वालों को दोहरी मुसीबत

Thu, 18 Jan 2024 10:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मंडल में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर जारी है। इसका असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। मुरादाबाद स्टेशन पर पहुंचने वाली अधिकांश गाड़ियां घंटों लेट चल रही है। इससे लोगों को दोहरी परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे ने रेल मंडल में ट्रेनों की रफ्तार को थाम दिया है। घंटों की देरी के कारण रोजाना हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। यहां तक कि मुरादाबाद से रामपुर तक 27 किमी की दूरी तय करने में ट्रेनों को दो घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। बृहस्पतिवार को (15035) दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस मुरादाबाद से रामपुर तक दो घंटे पांच मिनट में पहुंची।

विज्ञापन


यह ट्रेन पहले ही 57 मिनट देरी से चल रही थी। शाम 7 बजे पहुंचे के स्थान पर 7:57 पर मुरादाबाद पहुंची थी। इसके बाद 8:09 बजे इसे रामपुर पहुंचना था लेकिन रात 10:05 बजे पहुंची। इसके अलावा अयोध्या कैंट एक्सप्रेस, बेगमपुरा पुरा एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा की देरी से मुरादाबाद पहुंचीं।

कोहरे में ट्रेनों का समय सुधारने के लिए रेलवे के पास कोई प्लान नहीं है। फॉग सेफ डिवाइस भी बेअसर साबित हो रही है। मुजफ्फरपुर से आनंदविहार के बीच चलने वाली (12557) सप्तक्रांति एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। ऐसे में यह बृहस्पतिवार सुबह 4:42 के स्थान पर सुबह 10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसी तरह दानापुर से आनंदविहार के बीच चलने वाली (13257) जनसाधारण एक्सप्रेस सुबह 7:20 के स्थान पर दोपहर 12 बजे पहुंचने की संभावना है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। अधिकांश स्थानों पर कोहरा होने के कारण ट्रेनें दूसरे मंडलों से लेट आ रही हैं। रेलवे समय पालन में सुधार का प्रयास कर रहा है।

बुधवार को ये ट्रेनें रहीं लेट

ट्रेन नंबर             ट्रेन का नाम             कितनी लेट

  • 12212 आनंदविहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्स.            1 घंटे 13 मिनट
  • 18104 अमृतसर-टाटानगर जलियांवाला बाग एक्स.          4 घंटे 14 मिनट
  • 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्स.                         एक घंटे
  • 12469 कानपुर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्स.                    6 घंटे 20 मिनट
  • 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्स.                                   2 घंटे 15 मिनट
  • 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्स.                                 5 घंटे
  • 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्स.                            2 घंटे 10 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें