फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के कारण ट्रैक पर बाधा से प्रभावित हुईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रविवार को रेल मंडल में विभिन्न स्थानों पर बारिश के कारण रेलवे ट्रैक प्रभावित रहा। इससे इंटरसिटी, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस और कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें दो घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुछ ट्रेनों के लेट होने का कारण कोयले की मालगाड़ियों को प्राथमिकता पर गंतव्य तक पहुंचाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रोजा के पास ट्रैक पर पेड़ गिर गया था। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर छोटी-छोटी दिक्कतें हुईं। इसका असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा।
ये ट्रेनें देरी से चलीं
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कितना लेट
02369 हावड़ा-देहरादून 80 मिनट
01637 बरौनी-नई दिल्ली 57 मिनट
05211 दरभंगा-अमृतसर 125 मिनट
01667 जयनगर-आनंदविहार 165 मिनट
04316 इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 मिनट
05624 कामाख्या-भगत की कोठी 195 मिनट
05011 लखनऊ-चंडीगढ़ 85 मिनट
05273 रक्सौल-आनंदविहार 130 मिनट
रामपुर यार्ड में पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन
मुरादाबाद। रामपुर यार्ड में ईस्ट केबिन के पास डीजल की मालगाड़ी का एक वैगन रविवार को पटरी से उतर गया।
घटना सुबह 11 बजकर 10 मिनट की है। यार्ड की घटना होने के कारण ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव नहीं पड़ा। मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूूचना कंट्रोलरूम को दी, जिसके बाद स्टाफ वैगन को पटरी पर लाने में जुट गया। लगभग तीन घंटे बाद दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर वैगन को वापस पटरी पर लाया गया। इसके बाद मालगाड़ी मालगोदाम तक पहुंची। वैगन के पटरी से उतरने का प्रथम दृष्टया कारण ट्रैक का हल्का चटका हुआ होना बताया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें