फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad Election Seat Result: आज जानिए 66 प्रत्याशियों में से आपके छह विधायक कौन

Thu, 10 Mar 2022 09:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

करीब तेइस दिन बाद बृहस्पतिवार को चुनावी चर्चाओं पर विराम लग जाएगा। कल दोपहर बारह बजे तक जनता का फैसला आ जाएगा। 66 प्रत्याशियों में से छह विधायक आपके सामने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। करीब तेइस दिन बाद बृहस्पतिवार को चुनावी चर्चाओं पर विराम लग जाएगा। कल दोपहर बारह बजे तक जनता का फैसला आ जाएगा। 66 प्रत्याशियों में से छह विधायक आपके सामने होंगे। फिलहाल मतगणना की प्रशासनिक तैयारी पूरी है। वहीं राजनीतिक दल भी बेसब्री के चुनाव परिणाम के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 88 प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया था। नामांकनपत्रों की जांच की गई तो 21 उम्मीदवारों का आवेदन खारिज कर दिया गया। इन प्रत्याशियों के नामांकनपत्रों में कई कमियां पाई गईं थी। 67 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैद्य पाए गए थे। बाद में एक प्रत्याशी ने नामांकनपत्र वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
विज्ञापन


इसके बाद चुनाव मैदान में 66 प्रत्याशी बचे। छह विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले गए। लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के 24,19,083 मतदाताओं में 16,28,590 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान प्रतिशत 67.32 रहा। अब करीब तेइस दिन पहले जनता के किए गए फैसले का परिणाम जानने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। दोपहर बारह बजे तक परिणाम की तस्वीर साफ हो जाएगी। 66 प्रत्याशियों में जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा ये पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें