कुंदरकी। कुंदरकी ब्लॉक की 50 ग्राम पंचायतों में तंबाकू मुक्त युवा अभियान चलेगा। बृहस्पतिवर को कुंदरकी ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधानों और सचिवों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ को सलाहकार डॉ प्रशांत राजपूत, सोशल वर्कर पंकज चौहान, सीमा यादव, मुकेश कुमार और एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह इन ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त कैसे किया जाएगा, उसकी ट्रेनिंग दी एवं शपथ भी दिलाई गई।
एडीओ पंचाायत ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में जागरूकता स्लोगन लिखे जाएंगे और बैनर व पोस्टर लगाए जाएगा। नुक्कड़ सभाओं में सीएचओ ने तंबाकू के सेवन होने वाली घातक बीमारियों से सचेत किया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो पंचायत सचिव चालान काटेंगे और ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करेंगे, जोकि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू से तैयार सामग्री बेचते पकड़े जाते हैं।
बताया कि तंबाकू मुक्त करने के लिए ब्लॉक के हरियाना, चित्तूपुर रायबनगला, शेखूपुर खास, कादलपुर मस्ती, मझोली खास, चकफाजलपुर, बघी गोवर्धनपुर, असालतनगर बघा, मैनाठेर, अल्लापुर भीकन, नौशना शेखूपुर, मदारपुर बिचौला, मधुपुरी, तख्तपुर अल्ला, जटपुरा, फत्तेहपुर खास, मसेबी रसूलपुर, बरैठा खिजरपुर, गुरेर, हुसैनपुर पच्तौर, भैसोड़, कोंडरी, ललवारा, फरीदपुर हमीर, लालपुर हमीर, मलकपुर, नानपुर, ऊंचाकानी, मोहम्मदपुर बस्तौर, चांदपुर मंगोल, चिड़ियाठेर, जैतपुर पट्टी, रामपुर मेंगन, सैफपुर चित्तू, बसेरा खास, लालपुर गंगवारी, भांडरी, मालीपुर, रूपपुर, गदीपुर, इमरतपुर फखरूद्दीन, चकहबीबपुर, महलोली, मल्हीपुर महमूदानगला, सीकरी, छिरावली, हुसैनपुर हमीर, तख्तपुर हाशा, मोहनपुर और अब्दुल्लापुर ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है।