कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव मीरमपुर निवासी मेवाराम 35 वर्ष राजघाट गंगा घाट पर पकौड़ी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी होने पर पकौड़ी विक्रेता गर्मी से निजात पाने को दोपहर ढाई बजे गंगा में स्नान करने पहुंचा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के राजघाट स्थित गंगा घाट पर गर्मी से निजात पाने को गंगा में नहाने के दौरान गहरे जल में जाने पर पकौड़ी विक्रेता की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने गंगा से पकौड़ी विक्रेता के शव को बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव घर ले गए। परिजनों ने बताया मृतक गंगा घाट पर पकौड़ी बेचने का कार्य करता था।
विज्ञापन
कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव मीरमपुर निवासी मेवाराम 35 वर्ष राजघाट गंगा घाट पर पकौड़ी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी होने पर पकौड़ी विक्रेता गर्मी से निजात पाने को दोपहर ढाई बजे गंगा में स्नान करने पहुंचा। जबकि कुछ अन्य लोग भी गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी गंगा में नहाने के दौरान पकौड़ी विक्रेता गहरे पानी में पहुंचने पर डूबने लगा।
पकौड़ी विक्रेता गहरे पाने से बाहर निकलने को हाथ-पैर मार रहा था, तभी गंगा में स्नान कर अन्य लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पकौड़ी विक्रेता को डूबता देख गंगा घाट पर तैनात गोताखोर गंगा में कूद गए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकौड़ी विक्रेता को बाहर निकाला। मगर तब तक मेवाराम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मृतक के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए और शव लिपट विलाप करने लगे। परिजन बिना किसा कार्रवाई के पकौड़ी विक्रेता के शव को घर से गए और अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। मृतक के तीन बेटे और दो बेटी है।