फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जन्म प्रमाण पत्र मामला: कोर्ट पहुंचे आजम खां के बेटे अब्दुल्ला और पत्नी डॉ. तजीन, कल जारी हुआ था गैर जमानती वारंट

Thu, 12 May 2022 01:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

गुरुवार को अब्दुल्ला आजम और उनकी मां डॉ. तजीन फात्मा कोर्ट में पेश हुए और अपने अधिवक्ता के माध्यम से वारंट रिकॉल करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा हुए कोर्ट में पेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम और पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) ने बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी किए थे। ये वारंट अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान आरोपी अब्दुल्ला आजम और उनकी मां डॉ. तजीन फात्मा के गैरहाजिर रहने पर जारी किए गए थे। इस पर गुरुवार को अब्दुल्ला आजम और उनकी मां डॉ. तजीन फात्मा कोर्ट में पेश हुए और अपने अधिवक्ता के माध्यम से वारंट रिकॉल करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


सपा नेता आजम खां के बेटे एवं स्वार विधानसभा सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अब्दुल्ला आजम के साथ ही उनकी मां एवं पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा और पिता आजम खां भी आरोपी हैं। हालांकि इस मामले में तीनों की जमानत मंजूर हो चुकी है।

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है, जिसमें बुधवार 11 मई को को सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम और उनकी डॉ. तजीन फात्मा कोर्ट में पेश नहीं हुए थे और अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाजिरी माफी व स्थगन प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


इसे कोर्ट ने खारिज करते हुए दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद गुरुवार को विधायक अब्दुल्ला आजम और उनकी मां पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा कोर्ट में पेश हुए और वारंट रिकॉल करने के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें