मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में 19 अप्रैल की सुबह महिला से कुंडल लूट और पाकबड़ा में बाइक लूटने के विरोध में पंप ऑपरेटर को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर कर दिया। बुधवार शाम मुठभेड़ में पकड़े गए भोजपुर के गोहरपुर गांव निवासी बदमाश विकुल के दो साथी भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन
इसमें एक आरोपी अमन चौधरी सिविल लाइंस के अवंतिका कॉलोनी का निवासी है। जबकि दूसरा आरोपी अमन ठाकुर सिविल लाइंस की आशियाना कॉलोनी में रहता है। अमन चौधरी के पिता जितेंद्र कुमार यूपी पुलिस में दरोगा हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बरेली कोतवाली में बताई जा रही है। जबकि अमन ठाकुर के पिता ऑटो चालक हैं।