फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को लूट की घटना में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास के एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के निवासी नरेश कुमार ने बुधवार को कोतवाली में घर से तीन हजार रुपये मोबाइल व घर में रखी मैटल की मूर्तियां लूटने के संबंध में तहरीर दी थी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को वांछित चल रहे दो आरोपियों अभिषेक और विशाल निवासी मोहल्ला जोशियान मृदगान, झालू थाना हल्दौर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के चार साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लूटे गए सामान को बरामद कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें