फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में तीन अलग अलग जगह ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर बिहार के युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। जबकि दबतरा व धनेटा में भी दो युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के बांका जनपद के दमजोर का रहने वाले दिलीप ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले बिहार से मजदूरों को लेकर आया था। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी जेब में मिले मोबाइल नंबर के जरिये उसकी पहचान हो पाई। सूचना मिलने पर परिजन आ गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। दबतरा में शुक्रवार सुबह सात बजकर कीमैन मनोज कुमार ने ट्रैक पर एक युवक शव पड़ा देखा। उसने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और साढ़े आठ बजे शव उठाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया। इस दौरान बरेली अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन पचास मिनट, मुरादाबाद बरेली पैसेंजर 63 मिनट बीच में रुकी रही। इसके अलावा धनेटा और नगरिया सादात के बीच शुक्रवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें