फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डेकर ट्रेन से निकली चिंगारी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
bouble deker
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार सुबह शाहजहांपुर में डबल डेकर ट्रेन में चिंगारी निकली तो हड़कंप मच गया। बंथरा में ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद चेक किया तो पता चला कि ब्रेक जाम होने की वजह से पहिये से चिंगारी निकल रही थी। ब्रेक ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

लखनऊ से आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर ट्रेन (12583) शुक्रवार सुबह सात बजकर 26 मिनट पर मंडल के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से गुजरी। इस दौरान स्टेशन मास्टर ने देखा कि इंजन से तीसरे नंबर के कोच से पहिये से चिंगारी निकल रही थी। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल और अगले स्टेशन को दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अगले स्टेशन पर ट्रेन रुकवा ली गई। इसके बाद चालक और गार्ड ने चेक किया तो पता चला कि ब्रेक जाम होने की वजह से चिंगारी निकल रही थी। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंच गई। ब्रेक को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें