फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईदगाह में खुदा की इबादत में झुके हजारों सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईद का त्योहार सोमवार को शहर में उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत शहर की तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। साथ ही मुल्क में अमन-चैन व तरक्की के लिए खुदा से दुआ की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। घरों में दावतों का दौर चला।
विज्ञापन

ईदगाह में सुबह छह बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आठ बजते-बजते ईदगाह मैदान पूरी तरह भर गया। इसके बाद भी ईदगाह आने वाले लोगों की कतारें दिखाईं दे रही थीं। ईदगाह में सुबह आठ बजे शहर इमाम सैय्यद मासूम अली आजाद ने ईद की नमाज अदा कराई। इससे पहले उन्होंने नमाजियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति आगाह किया।
शहर इमाम ने सच्चे मुसलमान के फर्ज बताए। उन्होंने कहा कि अल्लाह की तरफ से हमारे लिए यह इनाम का दिन है। रोजेदारों को अल्लाह की तरफ से इनाम मिलता है। लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने आते हैं। सभी ने जैसे रमजान में इबादत की है, उसी तरह 12 महीने इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ईद के नमाज के दाैरान नायब इमाम सैय्यद फहद अली भी मौजूद रहे। नमाज के बाद दुआ की गई। ईद की नमाज पूरी होते ही शहर इमाम ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन



फलस्तीन में युद्ध बंद होने की दुआ की
फलस्तीन में युद्ध में जान गंवाने वाले छोटे बच्चों के लिए भी दुआ की गई। इसके साथ ही युद्ध के बंद होने की भी दुआ की गई, ताकि लोग वापस अपने घरों को लाैट सकें और नई जिंदगी शुरू कर सकें। इस दाैरान विश्व के अन्य देशों से इस ओर ध्यान देने का आह्वान किया।


छोटे बच्चे भी पहुंचे ईदगाह
छोटे बच्चे भी अपने परिजनों के साथ ईद की खास नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे। वहां पर सभी के चेहरे खुशी से दमक रहे थे। सभी के साथ मिलकर बच्चों ने भी ईद की नमाज अदा की। बच्चों में नमाज को लेकर उत्साह देखा गया। ईद की नमाज के बाद ईदी बांटी गई। बच्चों को ईदी मिली तो खुशी चेहरे से चमक उठे। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ ईद की खुशियां मनाने निकल पड़े। अपनी-अपनी पसंद के मुताबिक खाने-पीने और खेलने की चीजें खरीदीं। इसके साथ ही दोस्तों के साथ पलों को मोबाइल में सेल्फी और रील्स के रूप में कैद किया।
-

लजीज पकवानों से सजे दस्तरखान
ईद के मौके पर लजीज व्यंजनों की खुशबू वातावरण में महकती रही। नमाज अदा होते ही एक-दूसरे को मुबारकबाद देने और दावतों का दौर शुरू हो गया। खास तौर पर ईद का विशिष्ट व्यंजन सेवई मेहमानों को परोसी गईं। सेवइयों साथ छाेले और दही भल्ले भी खासतौर पर दस्तरखान की शान बढ़ा रहे थे।
-

सांसद ने दीं मुबारकबाद
ईदगाह पर नमाज के दौरान सांसद रुचि वीरा भी पहुंचीं। उन्होंने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। उनके साथ शाने अली शानू, कुलदीप तुरैहा एडवोकेट, तुंगीश यादव, खुशनूद खान, शारिक कुरैशी, सलामत जान, नदीम पार्षद, वदूद खान, अब्दुल गनी आदि उपस्थित रहे। मुरादाबाद जागरूक समाज के पदाधिकारियों ने रेलवे काॅलोनी, कंजरी सराय, सब्जी मंडी गंज, बारादरी, दांग आदि क्षेत्रों की मस्जिदों पर यातायात व्यवस्था में सहयोग किया। इसके बाद नमाजियों के गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस दौरान महाप्रबंधक अजय जौहरी, अतुल जौहरी, सतेंद्र शर्मा, शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, पुनीत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें