फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च का ताले तोड़ कर लाखों रूपये के सामान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने चर्च के ताले तोड़कर ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पादरी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर के गिरजाघर मौहल्ले स्थित चर्च में रविवार की देर रात अज्ञात चोर ताला तोड़ कर घुस गये । चोरों ने मुख्य द्वार के ताले तोड़कर अंदर रखा तीस से चालीस किलो पीतल के सामान, एक दर्जन फूलदान, एक दर्जन कैंडल स्टैंड, तीन किलो चांदी के बर्तन, इसके अलावा अन्य बर्तन के साथ पंखे, इन्वर्टर, माइक सेट इत्यादि सामान चोरी करके ले गए। चोरी की जानकारी का पता सवेरे लगा था। पादरी सुशील कुमार व खजांची सुनील मसीह चर्च पहुँचे तो देखा की चर्च व अलमारियों के ताले टूटे पड़े है। और सारा सामान अस्त व्यस्त अवस्था मे पड़ा हुआ है। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गयी। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरिक्षण किया। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले है। पादरी सुशील ने बताया की चोर तकरीबन दो से ढाई लाख का सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया की पुलिस की एक टीम को मामले की जांच में लगा दिया गया है। जल्दी ही पुलिस इस मामले का खुलासा करके चोरों को गिरफ्तार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें