फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए दिया तीन तलाक, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी पांच साल पहले सराय पुख्ता निवासी नफीस के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालियों ने पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि 15 मार्च को पति और ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़ित वापस ससुराल पहुंची तो पति ने दोबारा पिटाई की। इस दौरान लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। गलशहीद थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें